केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की छह स्थानीय भाषाओं में रूपांतरित ‘नए भारत का नया कानून’ पुस्तक का किया विमोचन

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने आज नया रायपुर स्थित होटल मेफेयर में ‘नए भारत का नया कानून’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक ‘2023 के नए आपराधिक कानून’ का छत्तीसगढ़ की छह प्रमुख स्थानीय भाषाओं—हल्बी, गोंडी, भतरी, कुडुख, छत्तीसगढ़ी और हिंदी में रूपांतरित संस्करण है।

विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन, आईबी, एनआइए, सीआरपीफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें