भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55078 वोटों से हराया

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी से महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55078 वोटों से हराया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 457514 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 402436 वोट मिले। बस्तर लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे थे।

बस्तर, चित्रकोट और जगदलपुर इन तीन विधानसभा की मत पेटियों की गिनती जगदलपुर में हुई, जबकि नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कोंटा (सुकमा) की उसी जिले के जिला मुख्यालय में वोटों की गिनती हुई। 14 और 16 राउंड में मत पेटियों की गिनती की गई।

लोगों को शेयर करें