महादेव सट्टा ऐप में छत्‍तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हवाला नेटवर्क का मास्टरमाइंड दिनेश गुजरात से गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : महादेव सट्टा ऐप में छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन में महादेव ऐप से जुड़े हवाला नेटवर्क के मास्टरमाइंड दिनेश व्यास को गिरफ्तार कर लिया है। छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने दिनेश को उसके पैतृक गांव ब्राह्मणवे से पकड़ा है, गुजरात के पाटन जिले के चांसमा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत है। बतादें कि दिनेश व्यास के खिलाफ 3 जुलाई को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

इस गिरफ्तारी से महादेव ऐप को समर्थन देने वाले वित्तीय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, जो ऐप के खिलाफ चल रही जांच में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। दिनेश व्यास की गिरफ्तारी के बाद निकट भविष्य में और भी बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। दिनेश व्यास को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया जाएगा, जहां उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लोगों को शेयर करें