अवैध गांजा की खेती कर रहे कांग्रेस नेता अनुराग पटेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोंडागांव : पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती के मामले में कांग्रेस नेता अनुराग पटेल को गिरफ्तार किया है। अनुराग पटेल पूर्व में शाकंभरी बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। अनुराग पटेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बफना में अनुराग पटेल अपने खेत में गांजे की खेती कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अनुराग पटेल के खेत में जाकर जांच की और पूछताछ की, जिसमें अनुराग ने स्वयं अपने खेत में गांजे की खेती करने की बात स्वीकार की।

अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करते पाए जाने पर अनुराग पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने गांजे के पौधे को जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *