कांग्रेस ने बुलाया बंद : सीएम साय बोले- वे विपक्ष में हैं तो विपक्ष का धर्म निभा रहे हैं, कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक को निलंबित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, प्रदेश में लगातार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। जांच में गलती उजागर होने पर पर कार्रवाई हो रही है।

उल्लेखनीय है कि, किताबें पिछले दिनों कबाड़ में मिली थीं, उस मामले में अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। वहीं कांग्रेस के शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर सीएम साय ने कहा कि, विपक्ष में हैं तो विपक्ष का धर्म निभा रहे हैं। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

सीआईआई  के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री श्री साय सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। राइजिंग भारत 2047 कार्यक्रम में शामिल हुए। दीनदयाल ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा-  यह आयोजन अभिनव है। विकसित भारत 2047 की थीम पर कार्यक्रम रखा गया है। विकसित भारत में उद्योगों की अहम् भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि, युवा जॉब गिवर बनें ना की जॉब सीकर। छत्तीसगढ़ में स्किल डवलपमेंट पर फोकस किया जा रहा है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *