कांग्रेस पर भड़के वित्त मंत्री : चौधरी बोले- पीड़ितों के घर मिडिया लेकर जाते हैं कांग्रेसी, पीड़िता की पहचान उजागर करना अपराध

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के इस आरोप पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीड़िता की पहचान को सार्वजनिक करने के पाप का आरोप लगाया है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस के लोग मीडिया को बुलाकर जाते हैं। कांग्रेस ने तो पीड़िता की पहचान को सार्वजनिक करने का अपराध किया है। यह लीगल दृष्टि से भी गलत है और पीड़िता की भविष्य की दृष्टि से गलत है। उन्होंने आगे कहा कि, रायगढ़ की घटना दुर्भाग्यजनक है। गृह मंत्री और प्रशासन के साथ लगातार फॉलोअप कर रहे हैं। 8 अपराधियों में से 7 अपराधी पकड़ लिए गए हैं और ओडिशा में फरार हुए आरोपी को मृत भी पाया गया है। जो- जो नियमों के तहत सहायता राशि दे सकते थे वह दिए हैं।

विकास के लिए ले रहे कर्ज 

छत्तीसगढ़ पर कर्ज बढ़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि, जितना कर्ज लिया गया है, उससे कहीं ज़्यादा योजनाओं के लिए खर्च किया है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया जो नॉर्म तय करता है उसी के अन्तर्गत कर्ज लिया गया है। जीएसडीपी नॉर्म के तहत ही कर्ज लिया जाता है। कांग्रेस कर्ज लेती थी अपना जेब भरने के लिए। हम कर्ज का उपयोग विकास के लिए करेंगे।

कई वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा बजट 

बजट को लेकर विभागीय तैयारियां शुरू होने को लेकर उन्होंने कहा कि, मोदी के गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन को पूरा करने के लिए बजट की तैयारी शुरू कर दी गई है। किसानों को राशि, महतारी वंदन, युवा कल्याण जैसे कई कार्य किए गए हैं। कॉलेज के काम जो कांग्रेस केवल दिखावटी के लिए स्वीकृत करके चली गई थी। आज सब का पैसा देने का काम साय सरकार कर रही है। आने वाला बजट छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। नई इंडस्ट्रियल पालिसी आने वाली है उसका भी बजट में ध्यान रखा जाएगा। जॉब उत्पत्ति, आईटी सर्विस, पर्यटन को बढ़ावा जैसे विषयों को ध्यान में रख कर बजट तैयार किया जा रहा है।

सदस्यता के जरिये एक लाख नए लोगों को राजनीति से जोड़ने का लक्ष्य 

बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, बीजेपी विचारधारा और संगठन आधारित पार्टी है। यहां संगठन साल के 365 दिन और चौबीस घंटे कार्य करता है। सदस्यता संगठन की रीढ़ होती है, एक बार फिर नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लाल क़िले से ऐलान किया था कि, जिनके परिवार में कोई राजनीतिक सदस्य नहीं है। ऐसे एक लाख लोगों को राजनीति से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। आज प्रधानमंत्री सदस्यता लेंगे और कल हमारे मुख्यमंत्री सदस्यता लेंगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *