कैबिनेट के अयोध्या दौरे पर महंत की चुटकी : सीएम से भेंट करने नारियल धोती लेकर पहुंचे, पूछा- बेसीजन बेर कहां से ले आए

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र शुरू हो गया है, इसी बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कैबिनेट के अयोध्या यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री को भेंट करने के लिए नारियल धोती लेकर आया हूं। विधानसभा अध्यक्ष ने कक्ष में जाकर भेंट करने की अनुमति दी और आप अगली बार जाएं तो सभी सदस्यों को साथ लेकर जाएं।

उन्होंने आगे कहा कि, ऐसी चर्चा थी कि, मुख्यमंत्री शिवरीनारायण का बेर लेकर अयोध्या गए थे। लेकिन बड़ा सवाल तो ये है कि, अभी बेर का सीजन ही नहीं है, कहां का बेर लेकर गए थे? आप लोग अयोध्या होकर तो आ गए लेकिन राम वन गमन परिपथ का काम बंद कर दिया। महंत के शून्यकाल में बोलने पर विपक्ष ने सवाल उठाए। जिस पर चरणदास महंत ने आगे कहा कि, आप लोग बात को गलत दिशा में लेकर जाते हैं। इसलिए अयोध्या और बद्रीनाथ की सीट भी आप लोग हार गए।

13 जुलाई को सीएम साय अपने मंत्रिमंडल के साथ गए थे अयोध्या 

उल्लेखनीय है कि, 13 जुलाई को सीएम देव साय अपने पूरी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या गए थे। यहां रामलला के दर्शन कर भगवान राम को बेर की पोटली अर्पित की थी। साथ ही छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना की। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि,  छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की नगरी है। ननिहाल से प्रभु राम के चरणों में शबरी के बेर, जल, महुआ के फल सहित अन्य चीजें प्रसाद स्वरूप अर्पित किए हैं। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत कर भोजन प्रसाद कराया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *