रायपुर| बीजापुर जिले में एक जवान की हत्या कर दी गई है। उस पर कुल्हाड़ी से अज्ञात लोगों ने कई वार किए हैं। जिसके चलते उसकी जान गई है। लोगों को खून से लथपथ उसकी लाश मिली। जिसके बाद यह मामला सामने आया है। बताया गया है कि वह भाई की शादी में शामिल होने आए थे। इसी दौरान किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
जवान का नाम पन्नी वेट्टी बताया जा रहा है। पन्नी बीजापुर जिले के ही रहने वाला था। वर्तमान में वह दंतेवाड़ा जिले के पुलिस लाइन में हवलदार के पद पर पदस्थ था। बताया गया कि 19 फरवरी को छुट्टी लेकर भाई की शादी में शामिल होने बेलचर गांव पहुंचे था। इसी दौरान रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को किसी ने उसकी हत्या कर दी है।
मौके से पुलिस कोई नक्सल पर्चा नहीं मिला है। फिर भी आशंका है कि इस वारदात को नक्सलियों ने ही अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घटना की पुष्टि एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने की है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके पहले भी नक्सली इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। यही वजह है कि इस घटना को लेकर भी पुलिस को नक्सलियों पर शक है।