भाजपा का सदस्यता अभियान : डिप्टी सीएम साव बोले- व्यापक स्तर पर तैयार, सभी स्तर पर बनायें गए प्रभारी 

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए सभी स्तर पर इसके लिए प्रभारी बनाये गए हैं। बैठक लेकर प्रदेश में सदस्यता अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

दरअसल भाजपा छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान चलाएगी। इस मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि- BJP संविधान के अनुसार पार्टी की सदस्यता होती है सदस्यता के बाद संगठन के चुनाव भी होते हैं। व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है।इसके लिए सभी स्तर पर इसके लिए प्रभारी बनाए गए हैं साथ ही बैठक लेकर प्रदेश में सदस्यता अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल – साव 

विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ़्तारी के मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान देते हुए कहा कि- घटना में जो शामिल होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी हम सबने देखा है घटना का षड्यंत्र किसने किया सतनामी समाज को कलंकित करने का काम किया गया प्रदेश की शांति और सद्भावना को बिगाड़ने का काम किया इसके पीछे जो लोग भी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *