मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया , इस पुस्तक में तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन है| छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान होगा वही  पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए यह पुस्तक महत्वपूर्ण संदर्भ होगी|

नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत है, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गया है, ऐसे में नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक से अपराधों की विवेचना में भी यह उपयोगी होगी, वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह नए कानून लेंगे जिनमें  दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई ह इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री मनोज पिंगुआ, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री राहुल भगत, श्री बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं|

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *