सागर में एक ही परिवार में 4 की मौत: देवरानी और जेठानी फंदे पर लटकी मिलीं, नानी-नातिन का शव कुएं में मिला

Featured Latest मध्यप्रदेश

सागर : जिले में शनिवार को बड़ी घटना हो गई। एक ही परिवार में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। दो महिलाएं कुएं में फंदे पर लटकी मिलीं। एक महिला और बच्ची का शव कुएं के पानी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनके मिले शव 
जानकारी के मुताबिक,  भारती लोधी, आरती लोधी, भागवती लोधी और रोमिका लोधी के शव मिले हैं। भारती और आरती देवरानी जेठानी हैं। भागवती लोधी नानी और रोमिका लोधी नातिन है। दोनों के शव कुएं के पानी में उतराते मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

दोनों महिलाओं के पति जेल में हैं 
जानकारी के मुताबिक, एक साल पहले सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक भारती और आरती के पति जेल में हैं। सोनू की पत्नी के परिवार वाले आए दिन घर आकर गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार शाम भी कुछ लोगों ने आकर विवाद किया था। लगातार परेशान कर रहे थे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *