ओडिशा में 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ से ज्यादा का था इनाम

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे है. इसी बीच गरियाबंद जिला से लगे ओडिशा सीमा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है. पड़ोसी राज्य ओडिशा के कालाहांडी जिला में कुल 11 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इन नक्सलियों ने ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया के सामने हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने की घोषणा की.

11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वाले 11 नक्सलियों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. ये सभी लंबे समय से वंशधारा-नागावली डिवीजन में सक्रिय बताए जा रहे थे. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार ये नक्सली अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ संगठन में काम कर रहे थे और कई गतिविधियों में शामिल रहे हैं.

एसीएम और डीवीसीएम रैंक के नक्सली शामिल

सरेंडर करने वालों में नकुल चंद्रा (डीवीसीएम) के साथ ही एसीएम रैंक के कई नक्सली भी शामिल हैं. इनके पास से एके-47, एसएलआर,इन्सास सहित कई हथियार बरामद हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक इन नक्सलियों ने संगठन की विचारधारा से मोहभंग और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया.

भारी हथियार के साथ सरेंडर

सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपने हथियार भी जमा किए. इनमें एके-47, एसएलआर, इन्सास, 12 बोर और सिंगल शॉट जैसे हथियार शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस सरेंडर से सीमा क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *