पत्नी की गमछे से गला घोंटकर पति ने की हत्या फिर जमीन में किया दफन, आरोपी गिरफ्तार  

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| रायगढ़ में सोमवार को पति ने अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे जमीन में दफना दिया। सुबह उसे अपनी गलती का अहसास हुआ, जिसके बाद वो आज थाने में सरेंडर करने के लिए पहुंच गया। घटना रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात भगवानपुर क्षेत्र के हुंडई शो रूम के पास हुई थी। हत्या करने के बाद आरोपी सोनू सोनवानी ने अपनी पत्नी का शव शो रूम के पिछले हिस्से में दफनाया था। सूचना मिलने के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को जमीन से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति सोनी सोनवानी ने कहा कि वो कलमी डीपा में अपनी पत्नी शांति महानंद और सौतेले बेटे के साथ रहता था। पेशे से वो ड्राइवर था। उसने आरोप लगाया कि काम के बाद जब वो घर लौटता था, तो उसकी पत्नी उसे भला-बुरा कहती थी, खाने के लिए नहीं देती थी और हर वक्त बहस करती रहती थी। इससे वो परेशान हो गया था। आरोपी ने कहा कि परेशान होकर उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पीठ पर लादकर कुछ दूर ले जाने के बाद गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। शव को दफनाने के बाद वो वापस घर लौट आया। रात में सोने के बाद जब वो आज मंगलवार सुबह उठा, तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद वो पुलिस थाने चला आया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कोतरा रोड थाने के इंचार्ज ने बताया कि आरोपी सोनू और उसकी पत्नी शांति का दो साल पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि शांति की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसे 14 साल का एक बेटा भी है, जो दोनों के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि शांति महानंद ने सोनू को अपनी पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं दी थी, जिससे उसका पति सोनू खुद को धोखा खाया हुआ महसूस करता था और हर समय पत्नी शांति से नाराज रहा करता था।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *