कांग्रेस के हल्ला बोल पर भाजपा  का तंज, डॉ.रमन सिंह ने कहा “महंगाई बेरोजगारी पर करना चाहिए बहस, कांग्रेस कर रही है प्रदर्शन

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

०० पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा-पहले पेट्रोल पर टैक्स घटाए राज्य सरकार

रायपुर| दिल्ली में कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता तंज कस रहे हैं। डॉक्टर रमन सिंह ने बयान जारी करते हुए कांग्रेस को ही घेरने का प्रयास किया। पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने भी कांग्रेस से छत्तीसगढ़ में महंगाई घटाने पर सवाल किया है।

डॉ.रमन सिंह ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी पर बहस करना चाहिए, पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा में देश की पार्लियामेंट में बात करनी चाहिए, महंगाई पर बहस करना चाहिए। बताना चाहिए कि इसके लाए दोषी कोैन है। कांग्रेस शासन काल में क्या हालत थी। इस पर बात करना चाहिए। लेकिन ठीक है, अब विपक्ष में हैं तो क्या करेंगे। राजनीति में इतना तो करना वाजिब है।
ओपी चौधरी ने कहा – साल 2021 में मोदी जी ने डीजल में 10 और पेट्रोल 5 रुपए कम किए। 2022 में डीजल में 7, पेट्रोल में साढ़े 9 रुपए की कटौती किया गया। राज्य के कांग्रेसियों को महंगाई पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। यहां राज्य द्वारा भी पेट्रोल डीजल पर टैक्स लिया जाता है, यहां डीजल में 1 रुपए 45 पैसा पेट्रोल 90 पैसा घटाकर जनता के साथ क्रूर मजाक किया गया। मोदी जी की बराबरी करने के लिए छत्तीसगढ़ में डीजल में 15 रुपए 55 पैसा और पेट्रोल में 13 रुपए 60 पैसे कम करें, फिर महंगाई पर बात करें।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *