माना में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड के सभी 6 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| रायपुर के माना में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल यहां इसी इलाके में रहने वाले विजेंद्र उर्फ लल्ला मारकंडे की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों के नाम नेताई मंडल, अगस्त विभार, अभिषेक सोनी, संजय तांडी, रोहित उर्फ सागर और नानक तनेजा हैं। इनसे फिलहाल पूछताछ जारी है।

ग्रामीण एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि रविवार की रात विजेंद्र का रवि साहू के ढाबे में विवाद हुआ था। चाकू मारकर उसकी हत्या की गई। रवि साहू कोतवाली इलाके का पुराना बदमाश है। इसी के ढाबे में विजेंद्र का लड़कों से विवाद हुआ। खबर है कि रवि साहू के कहने पर ही विजेंद्र की हत्या कर दी गई। फिलहाल रवि साहू पर पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है और ना ही आधिकारिक बयान में उसका नाम सामने आया है। स्थानीय लोग इस मामले में रवि साहू पर भी कार्रवाई करने और उसके ढाबे को बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। विजेंद्र मारकंडे रविवार रात आरएस ढाबे में जाकर दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। आरोप है कि ढाबे में अवैध ढंग से शराब बेची जाती है। शराब के रेट को लेकर विजेंद्र का आरएस ढाबे के लड़कों के साथ विवाद हो गया। आरएस ढाबा, कोतवाली इलाके के पुराने बदमाश रवि साहू का है।

देर रात हुए विवाद का बदला लेने के लिए सुबह 6 युवक अलग-अलग कारों में सवार होकर विजेंद्र की तलाश करने लगे। विजेंद्र के पिता विशाल मारकंडे खेती-मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि 3 कारों में लड़के आए थे। विजेंद्र बस्ती के एक पुराने नीम के पेड़ के पास सुबह बैठा हुआ था। तेज रफ्तार से आई कार रुकी। उसमें से उतरकर लड़कों ने विजेंद्र को किडनैप कर लिया। वे उसे वहां से कुछ दूर ले गए। गाड़ी के भीतर बदमाशों ने चाकू के कई वार विजेंद्र पर किए और लहूलुहान हालत में उसे बस्ती के मंदिर के पास फेंककर भाग गए। बस्ती के लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *