तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, हत्या हुई  या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| बलौदाबाजार जिले में महिला की तालाब में लाश मिली है। महिला कौन है, ये पता नहीं चल सका है। महिला की हत्या हुई है, या आत्महत्या। इस बात का पता पुलिस लगा रही है। मामला लवन चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पैंशन गांव में सुबह के वक्त कुछ लोग तालाब की तरफ गए थे। तभी उन्होंने वहां तालाब में एक लाश तैरती हुई देखी थी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वो महिला की लाश है। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। शव को तालाब से निकाला गया। महिला की पहचान करने की भी कोशिश की गई। लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आस-पास के गांव के लोगों को भी इसकी सूचना दी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *