36वें राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन, छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री उमेश पटेल हुए शामिल 

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| देश में 36वें राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन आज गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल विशेष तौर पर मौजूद थे। गौरतलब है कि देश में सात साल बाद राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट किया, जिसमें स्क्वॉश, आर्चरी, फेंसिंग, कुश्ती, रोलर स्केटिंग सहित अनेक खेलों के खिलाड़ी शामिल हुए। गौरतलब है कि इसमें भारत के 28 राज्यों समेत 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन और मलखम्ब को भी शामिल किया गया है।

लोगों को शेयर करें