नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली, सरपंच गंभीर रूप से घायल 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल में करवाया गया भर्ती

रायपुर| कांकेर जिले में माओवादियों ने एक पूर्व सरपंच को गोली मार दी है। हालांकि, पूर्व सरपंच गंभीर रूप से घायल है। नक्सलियों ने पूर्व सरपंच के पेट और पैरों पर गोलियां दागी है। माओवादी वारदात के बाद जंगल की तरफ भाग निकले हैं। इधर, पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच का नाम सियाराम रामटेके है। जो जिले के चारगांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, रविवार की सुबह 5 से 7 की संख्या में माओवादी पूर्व सरपंच के घर घुसे और पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसपर गोलियां दाग दी। गोली पैर और पेट पर ही लगी है। माओवादियों ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया उस समय पूर्व सरपंच के परिवार के सदस्य भी घर पर ही थे।

गोली मारने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले। परिजनों ने इस मामले की जानकारी गांव के अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। घायल को अस्पताल ले जाने एंबुलेंस को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल लेकर गए जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *