मंत्री डॉ. शिव डहरिया जनसम्पर्क के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर| नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग क्षेत्र के जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्रामों का दौरा किया एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। डॉ. डहरिया को जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। उन्होंने समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क भ्रमण के दौरान ग्राम कुलीपोटा में गुरु गद्दी की स्थापना एवं पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ग्राम संकरी (कोरासी) में आयोजित डांस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

लोगों को शेयर करें