कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग बालिका डॉली को तुरंत मिला व्हीलचेयर

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

गौरेला पेंड्रा मरवाही| आमजनों से भेंट मुलाकात के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर मरवाही जनपद के ग्राम धोबहर की सौ प्रतिशत सेरेब्रल पॉलसी से पीड़ित 12 वर्षीय दिव्यांग बालिका कुमारी डॉली गुप्ता को तुरंत व्हीलचेयर प्रदाय किया गया।

कुमारी डॉली ने शासकीय सहायता के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। उनके आवेदन पर गौर करते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजन सहायक उपकरण योजना के तहत तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के साथ ही यूनिक आर्ड डी कार्ड बनाने और दिव्यांग पेंशन प्रकरण तैयार करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिए। डॉली को त्वरित व्हीलचेयर मिलने पर उनके माता-पिता ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

लोगों को शेयर करें