राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर जताया दुःख

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री मंडावी ने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रदेश व अपने क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका निभाई। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की है।

लोगों को शेयर करें