कैबिनेट की बैठक के पूर्व मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज मंडावी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक के पूर्व दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज मंडावी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों एवं अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्री मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मंडावी को याद करते हुए कहा कि हमने एक बहुत अच्छा साथी खो दिया है, उनका सामाजिक क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। उनका जाना हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है।

लोगों को शेयर करें