उपचुनाव की घोषणा: कांग्रेस-भाजपा व आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी लगभग तय

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव 5 दिसंबर को और नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी। नामांकन 10 से 17 नवंबर तक भरे जाएंगे। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने यह घोषणा की। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में आचार संहिता भी लागू हो गई है। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई है। यह सीट कांकेर जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

इसके साथ ही स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने शिक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस से उनका टिकट मिलना तय है। वहीं भाजपा से 2008 के विजयी प्रत्याशी रहे ब्रह्मानंद नेताम दौड़ में सबसे आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी से कोमल हूपेंडी का टिकट भी लगभग तय है। मालूम हो कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजे भी 8 दिसंबर को ही घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में प्रत्याशी 40 लाख रुपए तक व्यय कर सकेंगे। पहले इसकी सीमा 28 लाख रुपए थी। जिले के जिला पंचायत सीईओ को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे।

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 156 बूथों पर मतदान होगा। इनमें 17 शहरी व 239 गावों में हैं। इसमें से 95 बूथ अति संवेदनशील माने गए हैं। पांच बूथ संगवारी बूथ होंगे, जो केवल महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके साथ पांच आदर्श मतदान केंद्र भी होंगे। हर बूथ पर अधिकतम 1500 मतदाता ही वोट डाल सकेंगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *