प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर पत्नी से मांगे 10 लाख रुपए की फिरौती

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

पुलिस ने शिकायत के बाद अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी

रायपुर| बिलासपुर में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर पांच दिन पहले अंबिकापुर गए थे और वहां से अपनी पत्नी को वापस घर आने की जानकारी दी थी। तभी रात करीब 11.30 बजे पति का कॉल आया और बताया कि वह फंस गया है और उसे बंधक बना लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपए लगेंगे।

फो कॉल के बाद से पॉपर्टी डीलर का मोबाइल बंद है और अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने शिकायत के बाद अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी निवासी वकील अंसारी प्रापर्टी डीलर है। उनकी पत्नी अकबरी खातुन (35) गृहिणी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति बीते 3 नवंबर को कार से अंबिकापुर अपने परिचित आरएस बागड़िया से मिलने के लिए गए थे। इसके बाद से वह गायब हैं। वकील की पत्नी अकबरी खातुन ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 8 बजे उसके पति ने मोबाइल से कॉल कर बताया कि वह घर लौट रहे हैं। इसके बाद रात 11 बजे भी कॉल आया और सुबह तक घर पहुंचने की जानकारी दी। इसके आधे घंटे बाद कॉल आया और मोबाइल बंद हो गया। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 11.30 बजे उनके पति वकील अंसारी ने मोबाइल से कॉल किया था। उसने बताया कि वह एक जगह फंस गया है। ज्यादा से ज्यादा पैसों की व्यवस्था करनी होगी। 10 लाख रुपए लगेंगे। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया है और उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।
पुलिस को अपहृत वकील अंसारी की पत्नी ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है, जिसे सुनकर पुलिस अंबिकापुर भी गई थी। वकील के दोस्त से पूछताछ कर पुलिस संदेहियों की जानकारी जुटाकर लौट आई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक संदेही अभिषेक अयाची व उसके अन्य साथियों का नाम सामने आया है। पुलिस अपहरण और फिरौती के इस मामले को लेकर संदेह भी जता रही है। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर का मोबाइल ऑन-ऑफ हो रहा है। जांच में कई अलग-अलग तथ्य सामने आ रहे हैं। उसके कुछ पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर इस पूरे मामले में पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर पर भी शक हो रहा है। पुलिस ने इस केस में अंबिकापुर में रहने वाले आरएस बागड़िया से भी बात की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास भी वकील अंसारी का कॉल आया था, जिसमें उन्होंने पैसे के लेनदेन के नाम से संदेही अभिषेक व उसके साथियों के बंधक बनाने की बात कही थी। बागड़िया से जानकारी जुटाकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *