मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरगी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम पंचायत सुरगी में माता शीतला मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की।

छत्तीसगढ़ में शीतला माता का विशेष महत्व और आस्था है। गांव में कोई भी शुभ और मंगल कार्य माता शीतला की पूजा कर की जाती है। छत्तीसगढ़ में विशेष आस्था के साथ शीतला माता की पूजा की जाती है। गांव में ऐसी मान्यता है कि शीतला माता की पूजा करने से गांव में किसी प्रकार की बीमारी या प्राकृतिक प्रकोप नहीं आता है। माता शीतला गांव की रक्षा करती है। इस विश्वास के साथ गांव में माता शीतला का विशेष महत्व होता है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *