ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की खुदकुशी, पटरियों पर मिली कटी हुई लाश

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| रायपुर में रेलवे की पटरियों पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, महिला ने खुदकुशी की है। फिलहाल अब तक मृतका की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने पटरियों से कटा हुआ शव बरामद करके आस-पास के रिहायशी इलाके में इस महिला से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

पूरा मामला कचना इलाके का है। यहां रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर ये हादसा हुआ है। महिला आस-पास की बस्ती की रहने वाली लग रही है, हालांकि अब तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की जानकारी आस-पास के थानों में भी भेज रही है ताकि कुछ सुराग हासिल हों। इससे पहले भी इसी इलाके में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

पिछले महीने शहर के एक 27 साल के कंप्यूटर ऑपरेटर की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पटरियों से उसकी लाश को बरामद किया गया है। मामला शहर के काशीराम नगर से जुड़ा था। दीपेश साहू नाम का युवक 23 अक्टूबर को किसी से बिना कुछ कहे घर से चला गया। गुढ़ियारी इलाके की पुलिस को खबर मिली कि रामनगर से लगे इलाके में रेलवे ट्रैक पर अमरकंटक एक्सप्रेस की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई है। छानबीन करने पर ये वही दीपेश निकला जो घर छोड़कर चला गया था।

लोगों को शेयर करें