मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल होने का न्योता

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामाजिक राज अधिवेशन व महाधिवेशन में शामिल होने का न्योता दिया। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि 11 दिसम्बर से सामाजिक राज अधिवेशन प्रारम्भ हो रहा है और आगामी 25 फरवरी को पाटन में महाधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यंमत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज को सामाजिक अधिवेशन में आमंत्रण हेतु धन्यवाद देते हुए अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज से श्री के. के. नायक, श्री दशरथ वर्मा, श्री के. पी. नायक, श्री चन्द्रशेखर परगनिहा, श्री रघुनन्दन वर्मा, श्रीमती दुलारी वर्मा सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें