यात्रियों से भरी बस पलटी 2 की मौत, 4 यात्रियों की हालत गंभीर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० रायपुर से बीजापुर जाते वक्त तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा

रायपुर| छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में बस में सवार 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि, बस की रफ्तार अधिक थी। टर्निंग पॉइंट में ड्राइवर को झपकी आ गई। बस अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर जाकर सड़क किनारे पलट गई। मामला जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर से बीजापुर तक चलने वाली कुशवाह ट्रैवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि, बांगापाल थाना से सिर्फ 2 किमी दूर बीजापुर की तरफ हादसा हुआ है। हादसा सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर बांगापाल थाना से जवान पहुंचे। हादसे में करीब 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। जवानों ने घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उनका उपचार चल रहा है। SDOP तारेश साहू ने बताया कि, फिलहाल मृतकों और घायलों के नामों की जानकारी अभी नहीं मिली है। पता लगाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही देंगे। इस यात्री बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। SDOP ने बताया कि, हादसे के बाद कुछ यात्री अपना सामान लेकर अपनी सुविधा अनुसार चले गए। कुछ वहीं मौके पर ही थे। उन्होंने कहा कि, बस चालक को झपकी आ गई थी इसी वजह से हादसा हुआ है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *