राजीव भवन में स्वामी विवेकानंद की मनायी गयी जयंती

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज 12 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री पीयूष कोसरे, सेवादल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, राशी त्रिभुवन महिलांग, मेहमूद अली, आरिश अनवर, भोलाराम नेताम, प्रताप नारायण कांग्रेसजन उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें