मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम पहले गोबर की खरीदी, अब गोबर से बनेगा पेंट: विधायक वृहस्पत सिंह

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

तातापानी महोत्सव में पंच-सरपंच सम्मेलन व कृषक संगोष्ठी का हुआ समापन

बलरामपुर| तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आज पंच-सरपंच सम्मेलन के साथ ही कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सरगुजा विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक ने कहा कि रासायनिक खाद का उपयोग करने से हमारे जीवन में विपरित प्रभाव पड़ता है, इसके उपयोग से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रासायनिक खाद से मानव शरीर को हो रहे नुकसान पर गम्भीरता से विचार करते हुए प्रदेश के गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने का काम किया है। विधायक श्री सिह ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि नरवा विकास अंतर्गत नरवा उपचार का कार्य किया जा रहा है, जिससे जमीन के अंदर नमी बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी के बाद अब प्रदेश में गोबर से पेंट निर्माण का कार्य किया जा रहा है, मुख्यमंत्री लगातार ग्राम पंचायतों को अधिकार दे रहे हैं।
कृषक संगोष्ठी में मोटे अनाज एवं लघु धान्य फसलों, मिलट मिशन पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उप संचालक कृषि श्री राम द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं व किसान समृद्धि योजना, शाकम्भरी योजना, कृषि यंत्र सेवा केंद्र, जैविक खेती की जानकारी दी गई। इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन, राज्य योजना के संबंध में जानकारी तथा जल एवं मृदा संरक्षण के संबंध में फसलों के महत्व को बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र जाबर के वैज्ञानिक श्री सोनपाकर द्वारा मधुमक्खी पालन के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं पंचायत विभाग में संचालित समस्त योजनाओं सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मत्वाकांक्षी योजना नरवा, घुरुवा, गरुवा, बाड़ी के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर श्री श्याम सिंह पैंकरा, कृषि, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी सहित जिले के पंच-सरपंच व कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *