दुर्ग में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

पद्मश्री ऊषा बारले का हुआ सम्मान

रायपुर| 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहरण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही मंत्री जी ने इस मौके पर शहीद के परिवारजनों का किया सम्मान।

लोगों को शेयर करें