मातम में बदली शादी की खुशिया, दुल्हे ने दुल्हन को चाकू गोदकर मारा फिर कर ली आत्महत्या

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर राजधानी रायपुर में 2 दिन पहले जिस कपल की लव मैरिज हुई, मंगलवार की रात दोनों की लाशें मिली हैं। घर के कमरे में दोनों खून से लथपथ मिले। नई नवेली दुल्हन के सीने पर वार किया गया, दूल्हे की गर्दन पर भी बड़ा जख्म है। माना जा रहा है पति-पत्नी के बीच विवाद में पहले पति ने युवती पर वार किया फिर लड़की ने भी उस पर हमला किया होगा और दोनों की मौत हो गई। ये भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने जान दे दी है।

मामला रायपुर के संतोषी नगर इलाके से लगे बृज नगर का है। यहां रहने वाला 24 साल का असलम 2 दिन पहले ही दूल्हा बना था। राजातालाब इलाके की रहने वाली कहकशां बानो के साथ असलम का निकाह 19 फरवरी को हुआ था। बृज नगर स्थित मकान के कमरे से दोनों की लाश मिली है।

खुशी का माहौल गम में बदला
यह वारदात मंगलवार शाम के वक्त हुई। दूसरी तरफ मंगलवार शाम ही रिसेप्शन था। रायपुर शहर के शास्त्री बाजार स्थित सीरत मैदान में रिसेप्शन की तैयारियां हो चुकी थी। पंडाल सजा हुआ था और मेहमानों के खाने का बंदोबस्त किया गया था। मगर दावत से पहले यह आफत इस परिवार पर टूटी और खुशियों का माहौल गम में बदल गया।

ब्यूटी पार्लर की युवती तैयार करने पहुंची थी घर :
मिली जानकारी के अनुसार एक ब्यूटी पार्लर से युवती लड़की को तैयार करने पहुंची थी। पार्लर वाली लड़की घर के हाल में बैठी हुई थी। लड़का-लड़की अंदर थे। अचानक से चिल्लाने की आवाज आने पर स्वजनों को इसकी जानकारी दी। स्वजनों ने दरवाजा घोलने की प्रयास किया। आवाज लगाई लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी।

सीरत मैदान में तोड़फोड़

सीरत मैदान में रिसेप्शन रखा गया था। दोनों तरह के लोगों पहुंचे हुए थे। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद सीरत मैदान में लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। यहीं से कुछ लोगों ने पुलिस को खबर दी और मौके पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई, ताकि दंगे के हालात ना बने। लड़की वाले लड़के वालों पर साजिशन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

लोगों को शेयर करें