फोन पर बात कर रही थी युवती फिर 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से लगा दी छलांग

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| बेमेतरा में एक युवती 50 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर से कूद गई। पहले नीचे वह फोन पर बात कर रही थी। फिर अचानक वह ऊपर चढ़ गई। इसके बाद ऊंचाई से छलांग लगा दी। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हुई है। पास के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।

भोईनाभाटा निवासी रीना मार्कण्डेय (22) की शादी 2 साल पहले धमतरी में किसी युवक के साथ हुई थी। मगर शादी के बाद से ही वो परेशान थी। किसी बात को लेकर उसका ससुराल में झगड़ चल रहा था। जिसके बाद से वह अपने मायके में माता-पिता के साथ रहती थी।बताया गया कि बीती शाम को बेमेतेरा शहर के कुर्मी पारा इलाके के कबीर कुटी के पीछे स्थिति पानी की टंकी के पास पहुंची थी। आस-पास कुछ युवक खड़े थे। उन्होंने उसे देखा था। लड़की परेशान लग रही थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि वह किसी से फोन पर भी बात कर रही थी। इसके बाद अचानक टंकी में चढ़ने लगी। हमने उसे देखा भी। फिर रोकने का प्रयास किया। मगर वह नहीं मानी।

लोगों ने बताया कि टंकी में चढ़ने के बाद वह जोर-जोर से चिल्ला रहा थी। हमने उसे समझाया भी। बातों में उलझाए रखा। मगर वह नहीं मानी। फिर हमने चादर बिछाकर रखा था। ऊपर से गिरने के कारण चादर सहित वह जमीन पर गिर गई। इससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं।घटना के बाद ही युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका उपचार जारी है। सिटी कोतवाली के TI ने बताया कि युवती के बेहोश होने से उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया। उसके माता-पिता को बुलाया गया है। घटना के वक्त वे गिरौदपुरी घूमने गए थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है। लड़की को होश आने के बाद पूछताछ की जाएगी। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *