भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथों में सुना मन की बात कार्यक्रम

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर । प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके जनता से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद करते हैं। मन की बात के कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रामू जगदीश रोहरा ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम के 98 वे एपिसोड में मोदी जी ने  कहा कि ई संजीवनी सुदूर पहाड़ी क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस ऐप के माध्यम से मरीज सीधे डॉक्टरों से जुड़कर अपनी बीमारियां बता सकता है उनसे सलाह ले सकता है वह उनके अनुसार अपना इलाज भी करवा सकता है। देश के लगभग 10 करोड लोगों ने इस माध्यम से लाभ प्राप्त किया।  उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती अगर जरूरत हो तो आज 70 साल का व्यक्ति भी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सीख जाता है। और देश की डिजिटल क्रांति ने इसे सच साबित कर दिया है।

राजनांदगांव में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि क्या कभी कोई कल्पना कर सकता था कि देश का कोई  प्रधानमंत्री रंगोली ,लोरी और गीतों की बात करेगा। उन्होंने कहा कि ऊंचा आसमानों उड़ना है तो जड़ पर अपनी पकड़ मजबूत रहनी चाहिए और मोदी जी ने यह बात बताई कि हमारे संस्कृति को समृद्ध के बिना यह संभव नहीं हो पाएगा।

रिसाली भिलाई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी ने मन की बात कार्यक्रम का कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया में जहां हम अपने हथियार बना रहे हैं वही बच्चों के खिलौने भी भारत आज स्वयं बना रहा है। यूपीए सरकार में बच्चों के खिलौने भी विदेश से आयात किए जाते थे। आज हम ना केवल इसका निर्माण कर रहे हैं अपितु बहुत से देशों में इसका निर्यात भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के लोग देश के स्वर को संजोकर रखने के लिए पुराने वाद्य यंत्र का एकत्रीकरण कर रहे हैं यह हमारे मन का संगीत है।

कुशालपुर में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में हुगली ज़िले के बांसबेरिया में इस महीने ‘त्रिबेनी कुम्भो महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इसमें 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए लेकिन यह  इतना विशेष इसलिए है क्योंकि इस प्रथा को 700 साल के बाद पुनर्जीवित किया गया है.। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में भी राजिम कुंभ प्रारंभ किया था जो इस  कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है।

आज मन की बात कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने, राम विचार नेताम ने लुण्ड्रा विधानसभा ,रायपुर पश्चिम में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने, भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने रायपुर में, ओपी चौधरी ने मंदिर हसौद में, विजय शर्मा ने कवर्धा में, धरमलाल कौशिक ने भिलाई में इसके साथ भाजपा के  प्रदेश पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बूथों में मन की बात कार्यक्रम सुना।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *