vidhansabha cg

विधानसभा : जल जीवन मिशन पर पीएचई मंत्री को भाजपा ने घेरा, मंत्री रुद्र गुरु ने कहा  “संबंधित अफसर पर की गई कार्रवाई”  

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। उपाध्यक्ष संत कुमार नेताम ने सदन का संचालन किया। पहली बार सदन का संचालन कर रहे संत राम नेताम ने 10 मिनट पहले ही प्रश्नकाल खत्म करने का एलान कर दिया था, फिर याद दिलाए जाने पर उन्होंने कहा ठीक है समय बचा है, फिर कार्यवाही आगे बढ़ी। मंत्री गुरु रुद्र कुमार को विपक्ष ने घेर दिया। प्रश्नकाल की शुरुआत में मो अकबर और गुरु रूद्र कुमार से तेंदू पत्ता खरीदी पर सौरभ सिंह और जल जीवन मिशन पर सवाल पूछे गए।

जल जीवन मिशन में बिलासपुर में हुई गड़बड़ियों के सवाल पर मंत्री ने दिया जवाब

जल जीवन मिशन में बिलासपुर में हुई गड़बड़ियों के सवाल पर मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि संबंधित अफसर पर कार्रवाई की गई है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि अफसर को निलंबित कर देना पर्याप्त नहीं है, ऍफ़आईआर करेंगे क्या। जवाब में रुद्र गुरु ने कहा – संस्पेंड कर दिया गया है। आगे जांच चल रही है, मैंने जवाब दे दिया है।

मंत्री पर मामले को दबाने का लगाया आरोप, भाजपा ने किया वॉकआउट

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मंत्री घुमाकर उत्तर दे रहे हैं। इसके बाद अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक ने हंगामा कर दिया। मंत्री पर मामले को दबाने का आरोप लगाकर हल्ला करने लगे। बवाल बढ़ने के बाद प्रश्नकाल समाप्त कर दिया गया। विपक्ष के नेताओं ने नाराजगी जताकर वॉकआउट कर दिया।

लोगों को शेयर करें