वार्ड ब्वॉय ने खुद को बताया डॉक्टर फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| राजधानी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी वार्ड ब्वॉय ने खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की। इसके बाद शादी करने की बात कहकर दो साल तक उससे संबंध बनाता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एम्स में खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की फिर अपने प्यार में फंसाया। बताया जा रहा है कि आरोपी वार्ड ब्वॉय का काम करता है। उसने पीड़िता से दो साल तक शादी के बहाने दुष्कर्म करता रहा है। पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। जब अरोपी के बारे में सच्चाई पता चली तो थाने पहुंची और एफआईआर कराई है। आरोपी से उसकी पहचान शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी।

मामले में अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि थाने एक नर्स से दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज हुई थी। आरोपी नीलेश मांडे ने पीड़िता से शादी करने की बात कहकर और खुद को डॉक्टर बताकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *