लाठी-डंडों से युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या के मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

धमतरी| जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सरपंच रिंकू सेन उर्फ पोषण सेन समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम सरसोपुरी में शुक्रवार को आरोपियों एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

17 मार्च को प्रार्थी भुनेश्वर यादव (42 वर्ष) निवासी ग्राम सरसोपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका भाई खिलेश्वर यादव गांव में मवेशी चराने का काम करता था। 3 भाइयों में खिलेश्वर मंझला भाई था। सभी अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग मकान में रहते थे। 17 तारीख को तड़के 4 बजे गांव के खेत में रखे धान के पैरा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। धान का पैरा धू-धूकर जल गया।17 मार्च शुक्रवार को ही दोपहर में गांव का सरपंच रिंकू सेन, तारेन्द्र यादव और कुछ अन्य लोगों के साथ आया और खिलेश्वर यादव पर धान के पैरा को जलाने का आरोप लगाया। इसके बाद सरपंच समेत 11 आरोपी भाई के साथ गालीगलौज करने लगे और उसकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट एंबुलेंस से राजधानी रायपुर लाया जा रहा था, लेकिन ग्राम सम्बलपुर के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी ने केस दर्ज किया और जांच में जुट गई।

पुलिस ने 11 आरोपियों सरपंच रिंकू सेन उर्फ पोषण सेन (27 वर्ष), तारेंद्र यादव (28 वर्ष), रवींद्र यादव (24 वर्ष), सुभाष कुमार यादव (24 वर्ष), कामता यादव (27 वर्ष), विनोद कुमार यादव (21 वर्ष), हर्ष कुमार ध्रुव (20 वर्ष), हीरामण यादव (29 वर्ष), एमन कुमार नागवंशी (21 वर्ष), ज्ञानदास साहू (25 वर्ष) और त्रिलोचन ध्रुव (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 105/23 धारा 302,147, 148, 149 IPC पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपी सरसोपुरी गांव के ही रहने वाले हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *