मुख्यमंत्री ने पत्रकार श्री मधुकर खेर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रबुद्ध पत्रकार श्री मधुकर खेर की  पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री मधुकर को याद करते हुए कहा है कि मधुकर जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं और सकारात्मक समाचारों को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने मधुकर जी के सम्मान और स्मृति में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया-अंग्रेजी के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की स्थापना की है।

लोगों को शेयर करें