नारायणपुर: जिले में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान अंजोरी राम बघेल घायल हो गया है। घायल जवान की आंखों में चोटें आई है। बेहतर इलाज के लिए घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से आईईडी प्लांट कर रखी थी। मामला जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बस्तर में माओवादियों का TCOC चल रहा है। नारायणपुर जिले में फोर्स अलर्ट है। डीआरजी के जवान छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के जंगलों में ऑपरेशन के लिए निकले हुए थे। इस इलाके में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से माओवादियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखी हुई थी। सर्चिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 3 किलो वजनी आईईडी को बरामद किया।
जिसके बाद बीडीएस की टीम ने आईईडी को डिफ्यूज। आईईडी ब्लास्ट होते ही 1 जवान इसकी चपेट में आ गया। जिससे धूल के कण आंखों में चले गए। जिससे जवान घायल हो गया। साथी जवानों ने फौरन घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, डीआरजी जवान इलाके की सर्चिंग कर लौट आए हैं। एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि, जवान की स्थित ठीक है।