मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवा भी इस प्रतिष्ठापूर्ण अखिल भारतीय परीक्षा में सफल होकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने यह दिखा दिया है कि उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है। यदि लगन से मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। गत वर्षों के परिणाम को देखे तो इस परीक्षा में लगातार छत्तीसगढ़ के युवा सफल हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सफल होने वाले अभ्यर्थियों से इस परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में बिलासपुर के श्री अभिषेक चतुर्वेदी, कवर्धा के श्री आकाश श्रीश्रीमाल, सुश्री दिव्या पंत, सुश्री शुभाली परिहार, बिलासपुर की सुश्री अनामिका कश्यप को अच्छी रैंक मिली है।

लोगों को शेयर करें