कबीर शोधपीठ के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
रायपुर: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में मारे गए 300 तथा घायल हुए 1200 लोगों के जिम्मेदार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर कबीर शोधपीठ के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सुपुर्द किया है।
गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में शनिवार को एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में 300 लोगों की जान गई। लगभग 1200 लोग घायल हुए हैं। रेलवे ट्रैक को फिर से बहाल किए जाने का काम अभी भी जारी है।
