नशे में घर में घुसकर बेटी से कर रहा था दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पड़ोसी को मार डाला

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

महासमुंद  : जिले में जबरदस्ती मकान में घुसने का विरोध करने पर युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी। इस दौरान पड़ोसी की पत्नी बीच बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे की हालत में मकान में घुसकर बेटी से अभद्रता और दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जर्रा गांव निवासी नकुल घीवेलिया, उसकी पत्नी हेमाबाई और बेटी दीपिका खाना खाने के बाद घर में सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पड़ोसी अर्जुन कर्री (26) आ गया और जबरदस्ती घर में घुसने का प्रयास करने लगा। इस पर नकुल ने उसे भगा दिया। इसके बाद आरोपी अर्जुन कर्री दूसरे रास्ते से चुपचाप घर में घुस आया और यहीं बैठूंगा कहकर विवाद करने लगा। इस दौरान उसकी बेटी दीपिका से भी छेड़खानी करना शुरू कर दिया।

यह देखकर परिजनों ने उसे घर से जबरदस्ती निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि अर्जुन ने इस पर चूल्हे के पास पड़ी लोहे की फुंकनी पाइप उठाया और नकुल के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते नकुल बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान बीच बचाव में आई हेमबाई घीवेलिया पर भी पाइप से हमला कर घर से भाग निकला। घायल नकुल को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *