छोटे भाइयों ने बड़े भाई की गला घोटकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कांकेर : जिले में चचेरे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद था। जिसके बाद मौका मिलते ही दोनों ने मिलकर उसकी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।

पोड़गाव निवासी महेश मातलाम(42) बीती रात को खेत में बने मचान में सोने गया था। इसके बाद वह सुबह काफी देर तक लौटा ही नहीं। इस बीच गुरुवार सुबह उसका भाई खेत की तरफ गया था। उसने वहां देखा कि मचान के अंदर औंधे मुंह महेश सोया हुआ था। उसने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा।

पलटकर देखा तब पता मामला

इसके बाद भाई ने उसे जब पलटा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। शरीर पर चोट के निशान थे। खून भी बह रहा था। इस पर उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों को भी इस बारे में बताया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस ने इस केस में हत्या के एंगल से ही जांच शुरू की थी।

पूछताछ में पता चला विवाद था

पुलिस ने इस केस में सबसे पहले उसके परिजनों से पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला कि जमीन को लेकर उसका चेचेर भाई गोकुल मातलाम(28) और चमार सिंह मातलाम (25) से विवाद चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

कई बार हो चुका था विवाद

दोनों ने बताया कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर महेश ने कब्जा कर लिया था। मांगने पर वह नहीं देता था। कई बार उससे हमने मांग की, लेकिन आए दिन वह विवाद करता था। इसलिए हमने उसे मारने के प्लान बनाया था। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी शुक्रवार को सामने आ सकी है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी खेती किसानी का काम करते थे। मृतक भी खेती किसानी ही किया करता था।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *