दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी पहुँचने पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज राजधानी रायपुर पहुँची। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। राष्ट्रपति को यहाँ पर गार्ड आफ आनर भी दिया गया।
रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया ।

लोगों को शेयर करें