घर में घुसकर तेंदुए ने पिता-पुत्र पर किया हमला, आक्रोशित ग्रामीणों ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

गरियाबंद :  गरियाबंद जिले के नवागढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम चिपरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने एक तेंदुए को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, तेंदुए ने एक घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और तेंदुए की लाठी और डंडों से हमला कर उसे मार डाला।

तेंदुए के हमले में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। तेंदुए के हमले से घायल पिता-पुत्र का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इधर, वन विभाग की टीम को खेत में मृत अवस्था में तेंदुए का शव मिला। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोगों को शेयर करें