आवास-पर्यावरण एवं वाणिज्यिक कर आबकारी के विशेष सचिव के पद पर महादेव कावरे ने किया कार्यभार ग्रहण

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर : आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्य कर आबकारी विभाग के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर श्री महादेव कावरे ने आज मंत्रालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर वेल्फेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की ओर से श्री महादेव कावरे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। साथ ही मंत्रालय में उनके विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्री कावरे से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व श्री कावरे दुर्ग संभाग के संभागीय आयुक्त के पद पर पदस्थ थे।राज्य शासन द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश के तहत उन्हें विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, आयुक्त आबकारी और नगर एवं ग्राम निवेश तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

लोगों को शेयर करें