सूरज को नौ ग्रहों का राजा कहा जाता है। उन्हें आत्मा, पिता, सरकार, शक्ति और अधिकार का ग्रह माना जाता है। राशि में भास्कर की मजबूत स्थिति व्यक्ति को सफलता दिलाती है। सूर्य को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में एक महीने का समय लगता है। 17 सितंबर को सुबह 07.11 मिनट पर सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश होगा। आदित्याय की यह यात्रा कुछ राशियों के लिए अच्छी नहीं रहेगी।
तुला राशि
सूर्य का गोचर तुला राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए नकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान धन फंस सकता है। निवेश पर असर पड़ सकता है। पत्नी के साथ भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
इस राशि का स्वामी शनि है। सूर्यदेव के साथ इनके संबंध अच्छे नहीं माने जाते हैं। सूर्य के गोचर से कुंभ राशि वालों को निगेटिव रिजल्ट का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। घर में भाई से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।
मीन राशि
सूर्य के गोचर से मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक संकट से घिर सकते हैं। यह गोचर मानसिक कष्ट दे सकता है। इस अवधि में आपकी वाणी कठोर हो सकती है। इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है। कार्यस्थल में काम का दबाव बढ़ सकता है।