VIDEO : दूध वाले ने बच्चे को बाइक पर ऐसे बैठाया, वीडियो देख अभिनेता रितेश देशमुख बोले – जुगाड़ का बाप!

Featured Latest वायरल खबरे

जुगाड़ के सहारे बच्चों और काम को एक साथ मैनेज किया जा सकता है? अगर आप सोच में पड़ गए हैं, तो यह वीडियो देख लीजिए। इसमें एक शख्स अपने बच्चे को मोटरसाइकल पर ले जाता नजर आ रहा है। लेकिन बच्चा जिस अंदाज में बाइक पर बैठा है ना, वह सबसे यूनिक है।

दरअसल, पिता ने बच्चे को बाइक के साइड में टंगे दूध के कंटेनर में खड़ा कर रखा है, जिससे वह इधर-उधर ना हो। लोगों को यह जुगाड़ सही भी लगा पर कुछ लोग इससे ज्यादा खुश नजर नहीं आए। अब इसको लेकर तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ पिता का बच्चे के प्रति लगाव देखकर इमोशनल हो गए, तो कुछ ने इसे सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं पाया।

बच्चे को ऐसे कौन लेकर जाता है?

यह वीडियो 15 सेकंड का है, जिसमें हम देख सकते हैं कि एक व्यक्ति बच्चे को दूध के कंटेनर में बैठाकर ले जाता नजर आ रहा है। दरअसल, बाइक के पिछले हिस्से पर एक दूध का कंटेनर लटका है। उसी कंटेनर में मासूम खड़ा है। यह वीडियो अभिनेता रितेश देशमुख (@Riteishd) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (ट्विटर) पर 16 सितंबर को पोस्ट किया और लिखा – जुगाड़ का बाप।

इस पोस्ट पर बहुत से लोगों ने कमेंट किए। कुछ ने कहा कि यह खतरनाक हो सकता है। जबकि कईयों ने इसे केयर प्लस टैलेंट बताया। वहीं एक यूजर ने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। कुल मिलाकर पब्लिक को पिता का यह जुगाड़ मस्त लगा।

लोगों को शेयर करें