राजधानी के कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, अधिकारियों को मिला था टैक्स चोरी का इनपुट

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर: राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक बार फिर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने श्री निवास रोडलाइंस के ठिकानों पर दबिश दी है। आयकर विभाग को टैक्स में चोरी का बड़ा इनपुट मिला है, जिसके बाद गुरुवार सुबह अधिकारियों की टीम ने यहां दबिश दी।

बताया जा रहा कि रवि अग्रवाल नाम के कारोबारी का रोड लाइंस का कारोबार है। ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर फर्जी बिल जारी करने, टीडीएस की कटौती की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी फिलहाल यहां अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

लोगों को शेयर करें