सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, दो जवान घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोंटा। छत्तीसगढ़ के कोंटा में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले के डब्बामर्का कैम्प से सड़क निर्माण की सुरक्षा के लिए निकले जवानों पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। वहीं मौके पर सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

लोगों को शेयर करें